Rajasthan News: राजस्थान में भर्ती परीक्षा में नकल कर चयनित हुए 4 कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, एसओजी ने दी जानकारी
Press Trust of India | December 8, 2025 | 11:20 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों से लाखों रुपये का सौदा किया गया था। सरगना ने नकल करवाने के लिए स्पेन से 90,000 रुपये का स्पाई कैमरा मंगाया था।
जयपुर: राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने राजस्थान उच्च न्यायालय की लिपिक भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर चयनित हुए 4 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित कनिष्ठ न्यायिक सहायक, लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं सहायक लिपिक ग्रेड-द्वितीय की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर चयनित हुए 4 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह परीक्षा 12 और 19 मार्च 2023 को हुई थी। जांच में पता चला कि पेपर लीक का मुख्य सरगना पौरव कालेर और उसका साथी तुलसाराम लाखों रुपये लेकर अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से उत्तर उपलब्ध करवा रहे थे।
पौरव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब परीक्षा में चयनित 4 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चूरू निवासी दिनेश कुमार, सीकर निवासी मनोज कुमार बोरान, चूरू निवासी रमेश कुमार और मनीष बुडिया शामिल हैं।
Also read रूस की एचएसई यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर डीयू बनाएगा स्पेस मिरर लैब, सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर
गिरफ्तारी के समय ये चारों आरोपी विभिन्न न्यायालयों में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। बंसल ने बताया कि अभ्यर्थियों से लाखों रुपये का सौदा किया गया था। सरगना ने नकल करवाने के लिए स्पेन से 90,000 रुपये का स्पाई कैमरा मंगाया था।
गिरोह के 2 सदस्य अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में बैठे और प्रश्न पत्र मिलते ही स्पाई कैमरे से उसकी स्क्रीनशॉट लेकर तुरंत सरगना पौरव को भेज दिया। पौरव ने विशेषज्ञ टीम के साथ तुरंत प्रश्न पत्र हल किया। उसने विशेष डिवाइस की मदद से संपर्क वाले अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस से उत्तर पढ़वाए।
अगली खबर
]Bihar CET BEd Merit List 2025: बिहार इंटीग्रेटेड बीएड सीईटी की पहली मेरिट लिस्ट जारी, कल से शुरू होंगे एडमिशन
बिहार सीईटी आईएनटी बीएड मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों के नाम, रैंक और अलॉट किए गए कॉलेजों के नाम शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र