NEET UG 2024: राजस्थान नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज rajugneet2024.org पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | September 27, 2024 | 11:56 AM IST | 2 mins read
राजस्थान नीट यूजी 2024 सीट अलॉटमेंट लेटर उम्मीदवार 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्टेट मेडिकल एंड डेंटल काउंसलिंग बोर्ड, राजस्थान आज यानी 28 सितंबर को राजस्थान राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2024 काउंसलिंग के लिए राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा करेगा। राउंड 2 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार वेबसाइट rajugneet2024.org पर जाकर राजस्थान नीट यूजी 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अपना राजस्थान नीट यूजी 2024 सीट आवंटन पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 4 अक्टूबर तक ट्यूशन फीस जमा करनी होगी। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तय की गई है। विकल्प चयन के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा और सीट की पुष्टि के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा।
Rajasthan NEET UG Seat Allotment 2024: विकल्प का चयन करें
राजस्थान नीट यूजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन के लिए उम्मीदवारों को आवंटन परिणाम के बाद तीन विकल्प फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड दिए जाएंगे:
- फ्रीज - आवंटित सीट से संतुष्ट उम्मीदवार फ्रीज विकल्प का चयन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों पर काउंसलिंग के अगले राउंड के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
- फ्लोट - आवंटित सीट स्वीकार करने वाले और अगले राउंड में उच्च वरीयता के लिए सीट अपग्रेड करने वाले कैंडिडेट फ्लोट विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- स्लाइड - आवंटित कॉलेज में सीट स्वीकार करने और भविष्य में उसी संस्थान में उच्च पाठ्यक्रम में सीट अपग्रेड के लिए उम्मीदवार इस विकल्प को चुन सकते हैं।
Rajasthan NEET UG 2024: आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करते समय नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड, नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड, प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर, कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति/ पीडब्ल्यूडी/ ईडब्लयूएस/ डब्ल्यूडीपी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार