Rajasthan NEET PG Counselling 2025: राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 के लिए कल तक करें आवेदन, मेरिट सूची 22 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | November 19, 2025 | 10:29 AM IST | 2 mins read
राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट 27 नवंबर को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: एसएमएस मेडिकल कॉलेज (SMS), जयपुर की ओर से राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2025.in पर जाकर राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 22 नवंबर को जारी की जाएगी। चॉइस फिलिंग की सुविधा 23 से 25 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। राउंड 1 के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट 27 नवंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित कॉलेजों में उम्मीदवारों को 28 से 3 दिसंबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
राजस्थान के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध स्टेट मेडिकल पीजी सीटों (एमडी/ एमएस)/ पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी/ पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित की जाती है।
Rajasthan NEET PG Counselling 2025 Round 1: पंजीकरण कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2025.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘नया पंजीकरण 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और पंजीकरण पूरा करें।
- इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें शुल्क जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
राजस्थान नीट पीजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण व रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना, सुरक्षा राशि का भुगतान व विकल्प भरना, मेरिट लिस्ट व सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन और सीट आवंटन रिजल्ट जारी करना जैसे चरण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Rajasthan NEET PG Counselling Fees: आवेदन शुल्क व सुरक्षा राशि
नीचे सारणी में उम्मीदवार राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदन शुल्क व सुरक्षा राशि की जांच कर सकते हैं:
| विवरण | संस्थान | शुल्क विवरण |
|---|---|---|
|
आवेदन शुल्क (वापसी योग्य नहीं) |
राजस्थान राज्य पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थी |
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस - 4,000 रुपये एससी/ एसटी/ एसटीए - 3,000 रुपये |
|
सुरक्षा जमा सरकारी सीटें (राज्य कोटा) |
राजस्थान राज्य कोटा सरकारी सीटें |
सामान्य - 25,000 रुपये एससी/एसटी - 12,500 रुपये |
|
निजी कॉलेज सीटों के लिए सुरक्षा जमा (प्रबंधन/एनआरआई कोटा) |
राजस्थान में निजी मेडिकल कॉलेज |
2,00,000 रुपये |
|
एमसीसी एआईक्यू / डीम्ड यूनिवर्सिटी सुरक्षा जमा |
AIQ सीटें और डीम्ड विश्वविद्यालय |
AIQ सरकारी सीटें - 50,000 रुपये डीम्ड विश्वविद्यालय - 2,00,000 रुपये |
अगली खबर
]ICSI CSEET November 2025 Result: सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट icsi.edu पर जल्द, जानें डाउनलोड चरण
सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक तथा कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार