Santosh Kumar | November 25, 2025 | 10:37 AM IST | 1 min read
रजिस्टर्ड कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in पर एचपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in पर एचपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट देख सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, जिन कैंडिडेट को सीटें अलॉट हुई हैं, वे 27 नवंबर से अपने अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एचपी नीट पीजी एडमिशन नीट पीजी/नीट एमडीएस स्कोर, उपलब्ध सीटों की संख्या और मास्टर ऑफ़ डेंटल सर्जरी (एमडीएस), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी)/मास्टर ऑफ़ सर्जरी (एमएस) के लिए रिजर्वेशन क्राइटेरिया के आधार पर दिए जाते हैं।
नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को ये डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे-
एचपी नीट पीजी राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। खाली सीटों की लिस्ट 3 दिसंबर को जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 से 5 दिसंबर तक चलेगा, जबकि चॉइस फिलिंग 3 से 9 दिसंबर तक उपलब्ध होगी।
मेरिट लिस्ट 6 दिसंबर को जारी की जाएगी। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 12 दिसंबर और फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 दिसंबर को जारी किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को 18 से 19 दिसंबर के बीच रिपोर्टिंग और जॉइनिंग पूरी करनी होगी।