Rajasthan NEET PG Counselling 2025: राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 संशोधित शेड्यूल जारी, सीट अलॉटमेंट 28 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | November 25, 2025 | 11:51 AM IST | 2 mins read
राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है।
नई दिल्ली: एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर ने राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एमडी/ एमएस/ पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी/ पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 28 नवंबर को जारी किया जाएगा।
राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 संशोधित शेड्यूल के अनुसार, सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर उम्मीदवार के लिए 25 नवंबर (शाम 5:00 बजे) है। ऑनलाइन चॉइस भरने और चॉइस लॉक करने के लिए कैंडिडेट को 26 नवंबर और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर को 25 नवंबर (रात 11:50 बजे) तक का समय दिया गया है।
राजस्थान नीट पीजी 2025 राउंड 1 प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर उम्मीदवार 29 नवंबर से 3 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे तक डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2025 चरण में ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन प्रक्रिया, मेरिट सूची व काउंसलिंग प्रोसेस, विकल्प भरना एवं सीट अलॉटमेंट और कॉलेजों में प्रवेश शामिल है।
नीट पीजी 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2025 का आयोजन कुल तीन राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीतन अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2025.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Rajasthan NEET PG 2025 Round 1 Revised Schedule: संशोधित शेड्यूल
नीचे सारणी में राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए संशोधित कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम तिथियां | तिथियां |
|---|---|
|
प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर अलॉटमेंट के बाद) |
26 नवंबर, 2025 |
|
भरे और सेव किए गए ऑप्शन के ऑटो-लॉक होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट
|
27 नवंबर, 2025 |
| प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट | 28 नवंबर, 2025 |
| अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना | 29 नवंबर से 3 दिसंबर, 2025 तक (दोपहर 2:00 बजे) तक |
| अलॉटेड कैंडिडेट्स को एक साल की ट्यूशन फीस सिर्फ NEFT और RTGS से जमा करनी होगी | 29 नवंबर से 3 दिसंबर, 2025 (शाम 4:00 बजे) तक |
|
रिपोर्टिंग, दस्तावेज जमा करना
|
29 नवंबर से 3 दिसंबर, 2025 (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) |
| शैक्षणिक सत्र की शुरुआत | 22 दिसंबर, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार