Trusted Source Image

Rajasthan JET 2024: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, एग्जाम डेट और पैटर्न जानें

Abhay Pratap Singh | May 6, 2024 | 07:18 AM IST | 1 min read

राजस्थान जेईटी 2024 परीक्षा 2 जून 2024 को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी।

राजस्थान जेईटी 2024 परीक्षा 2 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान जेईटी 2024 परीक्षा 2 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा आज यानी 6 मई को राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 (राजस्थान जेईटी 2024) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jetauj2024.com पर जाकर जल्द आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को राजस्थान जेईटी आवेदन शुल्क 2024 के रूप में 1,600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों को 1,300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

राजस्थान जेईटी 2024 परीक्षा 2 जून 2024 को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि, इससे पहले राजस्थान जेईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 थी।

Also readRajasthan JET 2024: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख कल, जानें प्रक्रिया, शुल्क

उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त 2024 की जाएगी। राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एक बार आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद राजस्थान जेईटी 2024 फॉर्म में कोई सुधार नहीं किया जा सकता है।

Rajasthan JET 2024 exam pattern: परीक्षा पैटर्न

राजस्थान जेईटी 2024 परीक्षा ऑफलाइन मोड में 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 800 अंकों के कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

Rajasthan JET 2024: प्रोग्राम

राजस्थान जेईटी, प्री पीजी और पीएचडी परीक्षाएं राजस्थान के राज्य कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित कृषि और संबद्ध विज्ञान के विभिन्न यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications