Rajasthan JET 2024: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख कल, जानें प्रक्रिया, शुल्क
Santosh Kumar | May 5, 2024 | 09:45 PM IST | 2 mins read
राजस्थान जेईटी 2024 पंजीकरण पूरा करने के लिए सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,600 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET 2024) की पंजीकरण विंडो कल यानी 6 मई को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होनें अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jetauj2024.com पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
राजस्थान जेईटी 2024 पंजीकरण पूरा करने के लिए सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
राजस्थान जेईटी 2024 परीक्षा 2 जून 2024 को अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा राजस्थान के चयनित शहरों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक है।
Rajasthan JET 2024: पात्रता मानदंड
राजस्थान जेईटी 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार राजस्थान जेईटी परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के पास बारहवीं कक्षा में न्यूनतम 50% होना चाहिए। राजस्थान जेईटी पात्रता मानदंड 2024 के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक अंकों का न्यूनतम प्रतिशत 45% है। सीनियर सेकेंडरी (10+2) के कला और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र JET परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
परीक्षा प्राधिकरण ने राजस्थान जेईटी 2024 आयु सीमा के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट की भी घोषणा की है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की गणना के लिए 1 जनवरी 2024 के बजाय 31 अगस्त 2024 को आधार मानकर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
Rajasthan JET 2024 Registration: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से राजस्थान जेईटी 2024 पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jetauj2024.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Click Here For New Registration पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र पर जरूरी विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी डिटेल्स को सबमिट करने से पहले जांचें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करके प्रिंटआउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल