Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट predeledraj2025.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 14, 2025 | 09:48 PM IST | 2 mins read
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 1 जून, 2025 को आयोजित की थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।
नई दिल्ली : वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीएमओयू के सीवी रमन विज्ञान भवन से रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी भी मौजूद रहे।
राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSTC result 2025 Rajasthan: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
- अब प्री डी.एल.एड. रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- राजस्थान प्री-डीएलएड स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड करें।
Rajasthan pre deled result 2025: टॉप 3 में लड़कियां
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में सीकर की सीमा गोस्वामी ने टॉप रैंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बाड़मेर की पूजा भाकर रहीं। तीसरी रैंक अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ ने हासिल की है।
Rajasthan pre deled result 2025: काउंसलिंग प्रक्रिया
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित होने के बाद डीएलएड प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए अलग से पंजीकरण करना होगा और आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार च्वाइस फिलिंग और सीट आवंटन में भाग लेना होगा। बीएसटीसी (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट) परीक्षा राजस्थान के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Rajasthan BSTC 2025: परीक्षा कब आयोजिक हुई थी?
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 1 जून, 2025 को आयोजित की थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स की पढ़ाई 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों (DIETs) और 343 निजी शिक्षण महाविद्यालयों में करवाई जाती है। इस कोर्स के लिए कुल 25977 सीटें उपलब्ध हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए अनिवार्य है जो थर्ड ग्रेड शिक्षक (लेवल-1) भर्ती के लिए योग्य बनना चाहते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार