Trusted Source Image

Rajasthan Board Exam 2027: आरबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें फीस, लास्ट डेट

Santosh Kumar | July 7, 2026 | 12:56 PM IST | 2 mins read

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है।

आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त तक चलेगी। (इमेज-एक्स/@Rajasthanboard)
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त तक चलेगी। (इमेज-एक्स/@Rajasthanboard)

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने साल 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा शुल्क में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद रेगुलर और सेल्फ-स्टडी करने वाले छात्रों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा। फॉर्म स्कूलों के माध्यम से भरे जाएंगे। आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है।

आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र में 7 से 16 सितंबर तक बिना किसी शुल्क के सुधार किए जा सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए, छात्रों को हर विषय के लिए 200 रुपये का अलग शुल्क देना होगा।

Rajasthan Board Exam 2027: परीक्षा के लिए आवेदन संबंधी निर्देश

राजस्थान बोर्ड ने सीडबल्यूएसएन, दृष्टिबाधित उम्मीदवारों, शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों, युद्ध में शहीद हुए या विकलांग सैनिकों के बच्चों और पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को परीक्षा फीस से छूट दी है।

हालांकि, उन्हें 50 रुपये की टोकन फीस जमा करनी होगी। विद्यालय बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करके विद्यार्थियों के आवेदन पत्र भरेंगे। आवेदन भरने की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

प्राइवेट स्कूलों को एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले सालाना बोर्ड एफिलिएशन फीस जमा करनी होगी; तभी वे लॉग इन करके आवेदन भर पाएंगे। सभी फॉर्म निर्देशों के अनुसार समय पर नोडल सेंटरों में जमा करने होंगे।

Also readRSKMP 5th-8th Result 2026 LIVE: आरएसकेएमपी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट आज @rskmp.in

RBSE Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

साल 2027 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी रेगुलर और प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फ़ॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीखें इस प्रकार हैं-

शुल्क विवरण

परीक्षा शुल्क (रु.)

आवेदन शुरू

चालान प्रिंट करने की लास्ट डेट

शुल्क जमा करने की लास्ट डेट

सामान्य परीक्षा शुल्क

850

6 जुलाई

6 अगस्त

11 अगस्त

विलंब शुल्क सहित (850 + 250)

1100

7 अगस्त

12 अगस्त

17 अगस्त

दुगुने विलंब शुल्क सहित (850 + 500)

1350

13 अगस्त

18 अगस्त

21 अगस्त

एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क सहित (850 + 850)

1700

19 अगस्त

24 अगस्त

29 अगस्त

असाधारण परीक्षा शुल्क सहित (850 + 1500) (शास्ति)

2350

25 अगस्त

1 सितंबर

5 सितंबर

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications