Railway RPF Constable Result 2025: रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक आएगा? डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | June 6, 2025 | 02:44 PM IST | 1 min read
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल 2025 मेरिट लिस्ट PDF में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही रेलवे पुलिस बल कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ आरपीएफ कट ऑफ 2025 और स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा।
आरपीएफ कांस्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का चयन पीईटी/ पीएमटी के लिए किया जाता है। रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल 2025 परीक्षा 2 मार्च से 18 मार्च 2025 के बीच प्रतिदिन तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पंजीकृत 45.30 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से लगभग 22.96 लाख कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के लिए उपस्थित हुए। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे पुलिस बल में कांस्टेबल के 4,208 पदों को भरा जाएगा।
RRB RPF Constable Result 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- आरपीएफ (कांस्टेबल) रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- 'कांस्टेबल पद के लिए सीबीटी का परिणाम' चुनें।
- योग्य उम्मीदवारों की सूची वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- कैंडिडेट अपना नाम खोजें, परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
RPF Constable Expected Cut Off 2025: अपेक्षित कटऑफ
नीचे दी गई सारणी में कैटेगरी-वाइज अपेक्षित कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | कटऑफ |
|---|---|
| अनारक्षित | 70-80 |
| ओबीसी | 72-82 |
| एससी | 68-78 |
| एसटी | 65-75 |
अगली खबर
]US News: अमेरिकी जज ने हार्वर्ड के विदेशी छात्रों को लेकर ट्रंप के हालिया प्रतिबंध पर लगाई अस्थायी रोक
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने याचिका दायर कर कोर्ट से ट्रंप के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। हार्वर्ड ने कहा था कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि उन्होंने ट्रंप सरकार की बात नहीं मानी, यह उनके खिलाफ बदले की भावना से किया गया कदम है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार