RRB News: रेलवे भर्ती बोर्ड 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों को प्रदान करेगा नियुक्ति पत्र
Santosh Kumar | July 10, 2025 | 07:40 PM IST | 1 min read
आरआरबी के प्रेस नोट में कहा गया है कि अब प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर 100% जैमर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने बुधवार (9 जुलाई) को कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने पहली तिमाही में 9,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए हैं और वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
रेल मंत्रालय ने एक प्रेस नोट में कहा, ‘‘आरआरबी ने नवंबर 2024 से 55,197 रिक्तियों के संबंध में सात विभिन्न अधिसूचना जारी कर 1.86 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किए हैं।"
इसमें कहा गया है, ‘‘इससे आरआरबी वित्त वर्ष 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती करने में सक्षम होंगे। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आरआरबी द्वारा 9,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।’’
प्रेस नोट में बताया गया कि अब अभ्यर्थियों को उनके घर के नजदीक ही परीक्षा केंद्र दिए जा रहे हैं, जिसमें महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिल रही है। आरआरबी ने 2024 से 1,08,324 रिक्तियों के लिए 12 अधिसूचनाएं जारी की हैं।
परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। पहली बार, इतने बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का उपयोग किया गया, जिसकी सफलता दर 95% से अधिक रही।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें