Maharashtra News: महाराष्ट्र में 15 साल से स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल और यौन शोषण करने वाला मनोवैज्ञानिक गिरफ्तार
Press Trust of India | January 14, 2025 | 02:49 PM IST | 1 min read
यह घटना उस समय सामने आई जब एक पूर्व विद्यार्थी ने आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 15 वर्षों में कम से कम 50 स्टूडेंट्स को कथित रूप से ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करने के मामले में एक 45 वर्षीय मनोवैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार (13 जनवरी) को यह जानकारी दी है।
हुडकेश्वर थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूर्वी नागपुर में एक क्लिनिक चलाता था और आवासीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराता था।
उन्होंने बताया कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Also read Maharashtra RTE Admissions 2025: महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन के लिए पंजीकरण शुरू; आखिरी तिथि 27 जनवरी
अधिकारी ने के अनुसार, मनोवैज्ञानिक ने विद्यार्थियों, खासकर लड़कियों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक मदद का वादा कर कथित तौर पर लुभाया। उसने यात्राएं और शिविर आयोजित किए, जहां वह उनका यौन शोषण करता था, अश्लील तस्वीरें खींचता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए इनका इस्तेमाल करता था।
यह घटना उस समय सामने आई जब एक पूर्व विद्यार्थी ने आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया।
अधिकारी ने बताया कि कई पीड़िताएं विवाहित हैं और शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क करने में संकोच कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों की सहायता तथा मामले की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समिति गठित की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच