Visitors Conference 2025: ‘किसी देश के विकास का स्तर उसकी शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता से झलकता है’ - राष्ट्रपति
Abhay Pratap Singh | March 3, 2025 | 09:52 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रपति ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान राष्ट्र के भविष्य को आकार देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुख एक विकसित भारत के निर्माताओं की एक पीढ़ी तैयार करेंगे।
नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी 3 मार्च को राष्ट्रपति भवन में दो दिवसीय विजिटर कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि, किसी भी देश के विकास का स्तर उसकी शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता से झलकता है। भारत की राष्ट्रपति 184 केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों की विजिटर हैं।
पीआईबी के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत को ज्ञान अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में स्थापित करने में संस्थानों के प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ शोध पर भी बहुत ध्यान देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार ने बहुत अच्छे उद्देश्य से राष्ट्रीय अनुसंधान कोष की स्थापना की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, “हमारे उच्च शिक्षा समुदाय की महत्वाकांक्षा यह होनी चाहिए कि हमारे संस्थानों के शोधकर्ताओं को विश्व स्तर पर मान्यता मिले, हमारे संस्थानों के पेटेंट दुनिया में बदलाव ला सकें और विकसित देशों के छात्र उच्च शिक्षा के लिए भारत को पसंदीदा स्थान के रूप में चुनें।”
उन्होंने कहा कि भारत के छात्र अपनी प्रतिभा से दुनिया के शैक्षणिक संस्थानों और विकसित अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करते हैं। आगे कहा कि भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य तभी प्राप्त होगा जब विश्व समुदाय हमारी प्रयोगशालाओं में किए जा रहे कार्यों को अपनाने के लिए उत्सुक होगा।
पीआईबी के बयान में कहा गया है, “उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी तरह की कोई आर्थिक, सामाजिक या मनोवैज्ञानिक सीमा बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों और शिक्षकों को युवा छात्रों का ध्यान रखना चाहिए, उनके मन से किसी भी तरह की असुरक्षा को दूर करना चाहिए और उन्हें नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करनी चाहिए।”
PRESENTS VISITOR’S AWARDS 2023: विजिटर्स पुरस्कार
उद्घाटन सत्र के दौरान राष्ट्रपति ने नवाचार, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास की श्रेणियों में 8वें विजिटर पुरस्कार प्रदान किए:
- राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा देने के लिए क्वांटम प्रौद्योगिकी में नवीन स्वदेशी नवाचार विकसित करने के लिए बीएचयू के प्रोफेसर सरीपेल्ला श्रीकृष्ण को नवाचार के लिए विजिटर पुरस्कार दिया गया।
- भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए विजिटर पुरस्कार हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अश्विनी कुमार नांगिया को प्रदान किया गया।
- जैविक विज्ञान में अनुसंधान के लिए विजिटर अवार्ड दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रीना चक्रवर्ती और पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राज कुमार को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
- प्रौद्योगिकी विकास के लिए विजिटर पुरस्कार गति शक्ति विश्वविद्यालय के डॉ वेंकटेश्वरलु चिंताला को दिया गया।
पीआईबी के बयान के अनुसार, कल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में लचीलापन, क्रेडिट शेयरिंग, क्रेडिट ट्रांसफर; अंतरराष्ट्रीयकरण के प्रयास और सहयोग; अनुवाद अनुसंधान और नवाचार; छात्र चयन प्रक्रिया आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इन विचार-विमर्शों के परिणाम सम्मेलन के समापन सत्र में राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’