Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, 47 शहरों में 16वां रोजगार मेला आयोजित
Santosh Kumar | July 12, 2025 | 11:32 AM IST | 1 min read
पीएम ने कहा कि आज 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं और अब तक लाखों युवाओं को सरकार में स्थायी नौकरियां मिल चुकी हैं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (12 जुलाई) 16वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से ज़्यादा नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने नवनियुक्त युवाओं को संबोधित भी किया। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की पीएम की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें रोजगार मेले के अवसर पर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी उपलब्ध कराना है और यह अभियान निरंतर जारी है।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर नए रोजगार सृजित
पीएम ने कहा कि आज 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं और अब तक लाखों युवाओं को भारत सरकार में स्थायी नौकरियां मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर नए रोजगार सृजित हो रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस सेक्टर को और मजबूत करने के लिए इस साल के बजट में 'मिशन मैन्युफैक्चरिंग' की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे कोई भी विभाग हो या कोई भी काम हो, सभी का उद्देश्य देश सेवा ही है।
निजी क्षेत्र में भी बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
प्रधानमंत्री ने नए कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि उन्हें जनता की सेवा करने का एक अच्छा अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार निजी क्षेत्र में भी नए रोज़गार के अवसर पैदा करने पर काम कर रही है।
हाल ही में सरकार ने "एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम" शुरू की है। सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है और इससे लगभग 3.5 करोड़ नए रोज़गार पैदा होने की उम्मीद है।
अगली खबर
]Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
इस निर्णय के अनुसार, भविष्य में बीपीएससी द्वारा जारी किए जाने वाले सभी विज्ञापनों में यह आरक्षण लागू होगा। यहां तक कि जिन विज्ञापनों के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, उनमें भी यह आरक्षण नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल