PM Viksit Bharat Rojgar Yojana: पीएम विकसित भारत रोजगार योजना क्या है? जानें किसे मिलेगा फायदा
Saurabh Pandey | August 15, 2025 | 02:09 PM IST | 2 mins read
पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आज के दिन हम 1 लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू कर रहे हैं। यह योजना 15 अगस्त से लागू हो गई है और इसके तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं और उन्हें भर्ती करने वाले नियोक्ताओं दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए 1 लाख करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ की शुरुआत की घोषणा की। यह राष्ट्रीय स्तर की योजना युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने और निजी क्षेत्र को नौकरी देने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।
पीएम ने कहा कि - हमारे नौजवान साथियों के लिए इस स्वतंत्रता दिवस का उपहार है- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना। इससे उनके लिए कई सेक्टर्स में रोजगार के नए अवसर बनने वाले हैं। पिछले 11 वर्षों में उद्यमशीलता हमारी बहुत बड़ी ताकत बनी है। आज टियर-2 और टियर-3 सिटी के लाखों युवा भी देश की इकोनॉमी को आगे ले जाने में जुटे हैं।
क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना?
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के मुताबिक, जो युवा निजी क्षेत्र में अपनी पहली नौकरी हासिल करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से सीधे 15,000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, जो कंपनियां नए कर्मचारियों की भर्ती करेंगी, उन्हें भी वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा। प्रति नए कर्मचारी पर कंपनियों को हर महीने 3,000 रुपये तक मिलेंगे, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
लगभग 3.5 करोड़ नई नौकरियां आने का अनुमान
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से अगले दो वर्ष में लगभग 3.5 करोड़ नई नौकरियां आने का अनुमान है, जिनमें से 1.92 करोड़ लोग पहली बार कार्य बल में शामिल होंगे। इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को दी गई है।
पीएम मोदी ने इसे ‘विकसित भारत मिशन’ का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि इसका लक्ष्य 2047 तक एक विकसित और समावेशी भारत का निर्माण करना है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए “डबल दिवाली” का तोहफा बताया, जो आर्थिक सशक्तिकरण और राष्ट्रीय प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Also read SSC OTR Edit Window: एसएससी ओटीआर एडिट विंडो आज से ssc.gov.in पर खुली, अंतिम तिथि 31 अगस्त
पीएम ने कहा कि वोकल फॉर लोकल के मंत्र को हम सबको आगे बढ़ाना है। हमारे हर प्रोडक्ट का मंत्र होना चाहिए- दाम कम, दम ज्यादा! 140 करोड़ भारतीय मिलकर एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाएंगे जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे सपने को साकार करेगा। भारत के युवाओं, नवप्रवर्तकों, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, पेशेवरों और विभिन्न सरकारी विभागों से मेरी अपील है।
अगली खबर
]CM SHRI Registration 2025: कक्षा 6 से 8 तक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त तक बढ़ी, परीक्षा तिथि भी बदली
डीओई के परिपत्र के अनुसार, पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त थी। हालांकि, आवेदकों और हितधारकों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं और अनुरोधों को देखते हुए तिथि को आगे बढ़ाकर 22 अगस्त रात 11.59 बजे कर दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार