One Nation One Scholarship: सीएम योगी ने 3,96,602 छात्रों के खातों में भेजी 89.96 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति
Abhay Pratap Singh | September 26, 2025 | 10:50 PM IST | 2 mins read
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि, पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था को भी 11 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 35 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 सितंबर को लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 3,96,602 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 89.96 करोड़ रुपए की धनराशि भेजी । सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में ‘वन नेशन-वन स्कॉलरशिप’ की व्यवस्था होने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने 2025-26 में वंचित वर्गों को 2,825 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति अब तक वितरित की है। छात्रवृत्ति डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के अकाउंट में जा रही है। यूपी सीएम ने छात्रों से कहा, “जो स्कॉलरशिप आपको दी गई है, इसका लाभ अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए करें।”
यूपी सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि, गत वर्ष जिन छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप नहीं मिली थी, उन्हें दीपावली से पहले तक छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, जिन लोगों की गलती से छात्र-छात्राओं को स्कॉलशिप नहीं मिली थी, उनकी जवाबदेही भी तय कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, “हर व्यक्ति में सामर्थ्य है, शक्ति है, हुनर है...उसके लिए प्लेटफॉर्म देना शिक्षण संस्थानों का काम होना चाहिए और संस्थानों को सपोर्ट करने का काम सरकार का होना चाहिए। यह सब मिलकर के काम करेंगे तो हम एक बेहतर भविष्य को और बेहतर बनाने में सफल हो सकते हैं।”
योगी ने कहा, छात्रवृत्ति वितरण समारोह के माध्यम से 4 लाख से अधिक छात्र स्कॉलरशिप प्राप्त कर रहे हैं। 2016 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति ही नहीं मिली थी। 2017 में हमारी सरकार आई तो हमने 2016-17 और 2017-18 की छात्रवृत्ति प्रदेश भर के बच्चों को एक साथ उपलब्ध कराई थी।
सीएमओ यूपी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह व्यवस्था कर दी है। अब आने वाले समय में One Nation, One Scholarship की व्यवस्था यानि एक साथ स्कॉलरशिप, एक क्लिक से छात्र के स्कूल में एडमिशन लेते ही, जैसे ही पोर्टल के माध्यम से आएगा कि छात्र ने एडमिशन ले लिया, छात्रवृत्ति उसके अकाउंट में पहुंच जाएगी।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार