NVS Recruitment 2024: एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती का आज आखिरी दिन, जानें परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क
Santosh Kumar | May 7, 2024 | 04:00 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 1377 गैर-शिक्षण भर्ती के लिए रिक्तियों और पात्रता मानदंड का विवरण देख सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नवोदय विद्यालय में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन की आज यानी 7 मई आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि एनटीए द्वारा बाद में जारी की जाएगी।
एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती में महिला स्टाफ नर्स के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये है। आवेदन/परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 9 से 11 मई तक खुली रहेगी।
NVS Non-Teaching Vacancy 2024: परीक्षा पैटर्न
एनवीएस भर्ती 2024 लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे। पेपर को 4 खंडों में विभाजित किया जाएगा - तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता, भाषा योग्यता और विषय ज्ञान। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है और इसमें कोई अनुभागीय समय सीमा नहीं होगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। पेपर कुल 120 अंकों का होगा।
उम्मीदवार एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 1377 गैर-शिक्षण भर्ती के लिए रिक्तियों और पात्रता मानदंड का विवरण देख सकते हैं। एनवीएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। एनवीएस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
NVS Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणो का पालन करके एनवीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर जाएं।
- यहां, 'New Candidate Register Here' पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिशन के लिए निर्देश और प्रक्रिया को पढ़ें।
- स्वयं को सत्यापित करें और नीचे पोर्टल पर सबमिट करें।
- आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए विकल्प चुनें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज़ अपलोड कर शुल्क कर भुगतान करें।
- Submit करने से पहले डिटेल जांचे पुष्टीकरण फॉर्म, डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा