NVS Non-Teaching Result 2024: एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | July 16, 2025 | 04:48 PM IST | 1 min read
एनवीएस नॉन-टीचिंग रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, महिला स्टाफ नर्स, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, मेस हेल्पर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) जैसे 1377 विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा 14 से 19 मई 2025 तक आयोजित की गई थी और अब चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट nvsemployeeportal.org पर जारी कर दी गई है।
एनवीएस नॉन-टीचिंग रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार या स्किल टेस्ट (पद के अनुसार) के लिए बुलाया जाएगा।
NVS Non-Teaching Result 2024: आंसर की पहले ही जारी
इससे पहले, नवोदय विद्यालय समिति द्वारा नॉन-टीचिंग पदों के लिए आंसर की 10 जून को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 10 से 14 जून के बीच का समय दिया गया था।
एनवीएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को अधिसूचित रिक्तियों की संख्या के अनुसार 1:5 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया गया है। एनवीएस गैर-शिक्षण पदों की सूची संबंधित पदों के अनुसार अलग-अलग की गई है।
अगले चरण का शेड्यूल जल्द होगा जारी
इसमें रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, दिव्यांगता जैसी जानकारी शामिल है। साक्षात्कार, स्किल या ट्रेड टेस्ट का कार्यक्रम सभी संबंधितों की जानकारी के लिए समिति की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिया जाएगा।
जैसा कि परिणाम पीडीएफ में बताया गया है, साक्षात्कार, कौशल परीक्षा या ट्रेड टेस्ट से संबंधित जानकारी किसी अन्य माध्यम से नहीं दी जाएगी। इसलिए, चयनित उम्मीदवारों को समिति की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा