NVS Class 9 Admission 2027-28: जेएनवी कक्षा 9 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 05:58 PM IST | 2 mins read
जेएनवी कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए चयन परीक्षा अप्रैल 2027 में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : नवोदय विद्याल. समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 9वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
जेएनवी कक्षा 9वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। यह नियम अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांगजन सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होता है।
NVS Class 9 admission 2027-28: पात्रता मानदंड
- जेएनवी कक्षा 9वीं में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो उस जिले के मूल निवासी (बोनाफाइड निवासी) हैं, जहां वे आवेदन करना चाहते हैं।
- आवेदक का उस जिले के किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 8वीं में पढ़ना और वहीं का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है और जहां प्रवेश पाना चाहते हैं।
- कक्षा 9वीं (सत्र 2027-28) में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का निवास जिला और कक्षा 8वीं में पढ़ाई का जिला एक ही होना चाहिए।
- ग्रामीण इलाके के स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ने वाले उम्मीदवार को ग्रामीण उम्मीदवार माना जाएगा; उसकी उम्मीदवारी पर ओपन और ग्रामीण कोटे के तहत विचार किया जाएगा।
NVS Class 9 admission 2027-28: अपात्रता का कारण
- जो छात्र पिछले एकेडमिक सेशन में पहले ही 8वीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे इसके लिए योग्य नहीं हैं।
- वे उम्मीदवार जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच नहीं है।
- 8वीं कक्षा की पढ़ाई का जिला और रहने का जिला अलग-अलग है।
JNVST Class 9 Exam 2027: प्रवेश परीक्षा की तिथि
जेएनवी कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए सिलेक्शन टेस्ट शनिवार, 10 अप्रैल 2027 को संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय या एनवीएस द्वारा आवंटित किसी अन्य केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। सिलेक्शन टेस्ट में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। टेस्ट पेपर का कठिनाई स्तर कक्षा 8 के स्तर का होगा।
Navodaya Vidyalaya Class 9: परीक्षा पैटर्न
जेएनवी कक्षा 9वीं की चयन परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और बिना किसी ब्रेक के ढाई घंटे की अवधि रहेगी। विशेष जरूरतों वाले उम्मीदवारों (दिव्यांग) को सक्षम अधिकारी से प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होगा। फॉर्म भरने के बाद भाषा का माध्यम बदला नहीं जा सकेगा। छात्रों को OMR शीट पर उत्तर देना होगा।
Navodaya Vidyalaya Class 9: मेरिट लिस्ट विवरण
उम्मीदवार को एनवीएस के नियमों के अनुसार सभी 4 विषयों में कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने होंगे। हालांकि, मेरिट लिस्ट तीन विषयों में मिले मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी- गणित + विज्ञान + दो भाषाओं में से वह भाषा जिसमें उम्मीदवार ने अधिक मार्क्स हासिल किए हों। पुरुष उम्मीदवार की तुलना में महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार