NVS Class 6 Result 2025: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 विंटर बाउंड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम
Santosh Kumar | May 17, 2025 | 12:28 PM IST | 2 mins read
एनवीएस कक्षा 6 का विंटर बाउंड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने 17 मई, 2025 को कक्षा 6 विंटर बाउंड जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट अभी किसी कारण से ठीक से काम नहीं कर रही है, जिसके कारण नवोदय विद्यालय कक्षा 6 विंटर बाउंड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक इस लेख में आगे दिया गया है।
एनवीएस कक्षा 6 का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। इस वर्ष जेएनवीएसटी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई: पहला चरण 18 जनवरी, 2025 को आयोजित किया गया।
चरण 1 कक्षा 6 के लिए जेएनवी कटऑफ और आंसर की 9 अप्रैल 2025 को जारी किया। दूसरा चरण 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया गया था। एनवीएस कक्षा 6 विंटर बाउंड रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
NVS Class 6 Result 2025: एनवीएस क्लास 6 रिजल्ट विवरण
चयन सूची भी पीडीएफ फॉर्मेट में क्षेत्रवार उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें चयनित छात्रों के नाम, रोल नंबर, श्रेणी और जन्मतिथि जैसी जानकारी होती है। छात्र अपने क्षेत्र की चयन सूची डाउनलोड करके भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।
जिन विद्यार्थियों का चयन सूची में नाम नहीं आ पाया है, उनके लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जाती है। यदि चयनित विद्यार्थी निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा।
JNVST Class 6 Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र और अभिभावक नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नवोदय विद्यालय कक्षा 6 विंटर बाउंड रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- cbseit.in/cbse/2025/NVS_RESULT/NVS_Cls6W.aspx
- पोर्टल पर आवश्यक रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एनवीएस कक्षा 6 विंटर बाउंड रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज विवरण चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
चयनित छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की मूल और सत्यापित प्रतियाँ जमा करनी होंगी। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पासपोर्ट आकार का फोटो शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा