NVS Bhopal Recruitment 2024: एनवीएस भोपाल में टीजीटी, पीजीटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, इंटरव्यू डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 25, 2024 | 07:20 AM IST | 2 mins read
नवोदय विद्यालय समिति भोपाल शिक्षक भर्ती 2024 के तहत टीजीटी और पीजीटी के 500 रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति भोपाल (एनवीएस भोपाल) द्वारा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। एनवीएस भोपाल द्वारा कल यानी 26 अप्रैल 2024 को टीजीटी और पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 रिक्त पदों पर टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। एनवीएस शिक्षक भर्ती 2024 के तहत आवेदकों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
एनवीएस भोपाल टीजीटी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, एक्स - नवोदय विद्यालय टीचर के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट की आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
Also readJ EE Main Result 2024 (Out) Live: जेईई मेन अप्रैल 2024 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स देखें
एनवीएस भोपाल शिक्षक भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 16 मई को किया जाएगा। बता दें कि, आवेदन के लिए उम्मीदवार को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। पात्रता और मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
NVS Bhopal Interview 2024: इंटरव्यू कहां होगा?
एनवीएस भोपाल शिक्षक भर्ती 2024 के लिए ऑफलाइन मोड में इंटरव्यू नीचे दिए गए पते पर आयोजित किया जाएगा:
- मध्य प्रदेश (एमपी) - जेएनवी, रातीबड़, भोपाल जिला
- मध्य प्रदेश (एमपी) - जेएनवी, श्यामपुर, सीहोर जिला
- छत्तीसगढ़ (सीजी) - जेएनवी, माना कैंप, रायपुर जिला
- ओडिशा (ओडी) - जेएनवी, मुंडाली, कटक जिला
NVS PGT TGT Recruitment 2024: आवेदन करें
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन कर अंतिम तिथि यानी 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद उम्मीदवार भरे गए आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच