NTPC Recruitment 2025: एनटीपीसी में बिना परीक्षा के 475 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; वेतन 1,40,000 रुपए तक
Abhay Pratap Singh | February 3, 2025 | 02:53 PM IST | 1 min read
एनटीपीसी ईईटी 2025 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने इंजीनियरिंग एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in के माध्यम से अंतिम तिथि या उससे पहले एनटीपीसी ईईटी भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एनटीपीसी इंजीनियरिंग एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 13 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी से शुरू है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बीई या बीटेक डिग्री हासिल करने वाले कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र होंगे।
आवेदकों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों से एनटीपीसी एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाएगी।
इंजीनियरिंग एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए एनटीपीसी कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं करेगी। उम्मीदवारों को उनके GATE 2024 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसके बाद, अंतिम चयन गेट स्कोर और संगठनात्मक आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा।
एनटीपीसी ट्रेनी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से 140,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, महंगाई भत्ता, अतिरिक्त भत्ता और टर्मिनल लाभ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीपीसी की वेबसाइट पर एनटीपीसी भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
NTPC EET Vacancy 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एनटीपीसी ईईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://careers.ntpc.co.in/ पर विजिट करें।
- भर्ती संबंधित लिंक खोजों और अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
- अब, न्यू रजिस्ट्रेशन करें और फिर जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार