NTET 2024 Registration: नेशनल टीचर एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी, जानें शुल्क
Santosh Kumar | October 16, 2024 | 04:09 PM IST | 1 min read
नेशनल टीचर एंट्रेंस टेस्ट 2024 के आवेदन पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थी 24 से 25 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल टीचर एंट्रेंस टेस्ट (एनटीईटी) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले एनटीईटी 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2024 थी।
नेशनल टीचर एंट्रेंस टेस्ट 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए सामान्य (यूआर) श्रेणी के आवेदकों को 4000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-(एनसीएल) श्रेणियों के उम्मीदवारों से 3500 रुपये लिए जाएंगे।
एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3000 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान, ई वॉलेट, कैश कार्ड शुल्क मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
NTET 2024 Exam Date: आवेदन सुधार विंडो की तिथि
एनटीईटी 2024 परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थी 24 से 25 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षक प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी।
एनटीईटी 2024 परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। पात्रता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
NTET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET/ पर जाएं।
- होम पेज पर एनटीईटी 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरणों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- जरूरी दस्तावेज फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]Madarsa News: मदरसे बंद करने के लिए कभी नहीं कहा, मुस्लिम बच्चों को औपचारिक शिक्षा मिलनी चाहिए - एनसीपीसीआर
NCPCR अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि हमारे देश में एक ऐसा गुट है जो मुसलमानों के सशक्तीकरण से डरता है। उनका डर इस आशंका से उपजा है कि सशक्त समुदाय जवाबदेही और समान अधिकारों की मांग करेंगे।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल