Saurabh Pandey | April 12, 2026 | 06:34 PM IST | 2 mins read
यदि उम्मीदवार द्वारा की गई आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों के उत्तरों में लागू किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के पेपर 1 (बीई/बीटेक) की आंसर की जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ ही, एनटीए ने आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खोल दी थी। अप्रैल सत्र में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपनी अंतरिम उत्तर कुंजी और दर्ज किए गए उत्तर देख सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन उत्तर कुंजी होने के बाद केमिस्ट्री पेपर में विसंगतियों की खबरें मीडिया में आई थीं। एनटीए की तरफ से नोटिस जारी कर कहा गया था कि सोशल मीडिया पर जेईई केमिस्ट्री पेपर (5 अप्रैल, सीजन 2) में विसंगतियों से संबंधित रिपोर्टें सामने आई हैं और इनकी जांच की जा रही है। एनटीए असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी होने तक वे इन विसंगतियों से संबंधित किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।
एनटीए ने जेईई मेन्स 2026, सत्र 2 की अंतरिम उत्तर कुंजी की समीक्षा कर ली है और यह jeemain.nta.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध है। इसमें केमिस्ट्री (5 अप्रैल, सत्र 2) की उत्तर कुंजी भी शामिल है। उम्मीदवार मानक प्रक्रिया के अनुसार उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर उसे चुनौती दे सकते हैं। असुविधा के लिए खेद है।
जेईई मेन उत्तर कुंजी के खिलाफ चैलेंज के लिए छात्र को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से 13 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे तक) किया जा सकता है। प्रोसेसिंग शुल्क की प्राप्ति के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जेईई मेन उत्तर कुंजी के खिलाफ 13 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे) के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि उम्मीदवार द्वारा की गई आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों के उत्तरों में लागू किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी आपत्ति की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल 2026 को (बीई/बीटेक के लिए) और 7 अप्रैल को (बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए) आयोजित की थी। यह परीक्षा भारत के 306 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में स्थित कुल 567 केंद्रों पर हुई थी।