CMAT Answer Key 2024: सीमैट आंसर की, रिस्पॉन्स शीट exams.nta.ac.in पर जारी, चैलेंज विंडो सक्रिय
Saurabh Pandey | May 23, 2024 | 05:03 PM IST | 1 min read
सीएमएटी प्रवेश परीक्षा 2024 15 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर के 186 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2024 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। सीमैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CMAT पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।
एनटीए की तरफ से जारी सीमैट आंसर की से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CMAT के माध्यम से 25 मई तक अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं।
सीमैट उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान किए उनकी किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से 25 मई, 2024 (रात 11:50 बजे तक) तक किया जा सकता है।
CMAT 2024: रिस्पॉन्स शीट डिटेल
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और स्लॉट
- सेक्शन वाइज प्रश्न और उनके उत्तर विकल्प
- उम्मीदवार की प्रतिक्रिया
- ऑफिशियल आंसर
CMAT 2024 परीक्षा 15 मई 2024 को दो पालियों में देश भर के 186 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीमौट प्रश्न पत्र मध्यम कठिनाई स्तर का था। सीमैट परिणाम प्रतिशत के रूप में जारी किया जाएगा।
CMAT 2024: आंसर की डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
- अब CMAT 2024 आंसर की/रिस्पॉन्स शीट पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा