AISSEE Final Answer Key 2024: एनटीए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6, 9 के लिए फाइनल आंसर की जारी
Abhay Pratap Singh | March 12, 2024 | 09:14 PM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एआईएसएसईई परीक्षा 2024 का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। एआईएसएसईई प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 में छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2024 में शामिल हुए छात्रों के लिए आज यानी 12 मार्च को फाइनल आंसर की जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर एआईएसएसईई 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउलोड कर सकते हैं।
एआईएसएसईई 2024 परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक और कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। अंतिम उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक का मिलान करके छात्र समग्र प्रतिशत की गणना कर सकते हैं। एनटीए रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा मंजूरी मिलने के बाद कुल 35 सैनिक स्कूलों को जोड़ेगा।
कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने के बाद आवेदन संख्या का उपयोग करके https://sainikschool.ncog.gov.in/ecounselling पर ई-काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। सैनिक स्कूलों में प्रवेश एआईएसएसईई मेरिट सूची 2024, रिक्तियों की उपलब्धता, चिकित्सा फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
Also read AISSEE Sainik School Result 2024 Live: सैनिक स्कूल आंसर की जारी, रिज़ल्ट जल्द, मेरिट लिस्ट
AISSEE Final Answer Key 2024: डाउनलोड करें
एआईएसएसईई कक्षा 6, 9 अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/AISSEE/ या nta.ac.in पर जाएं।
- AISSEE अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- सैनिक स्कूल अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- एआईएसएसईई 2024 अंतिम उत्तर कुंजी को रिस्पॉन्स शीट के साथ क्रॉस चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
योग्य उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने के बाद आवेदन संख्या का उपयोग करके https://sainikschool.ncog.gov.in/ecounselling पर ई-काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। सैनिक स्कूलों में प्रवेश एआईएसएसईई मेरिट सूची 2024, रिक्तियों की उपलब्धता, चिकित्सा फिटनेस और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर होगा।
अगली खबर
]JPSC CSE Admit Card 2024: जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर जारी, 17 मार्च को होगी परीक्षा
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। जेपीएससी सीएसई प्री एग्जाम 2024 में प्रत्येक पेपर 200 अंकों के लिए आयोजित होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी