RE-NEET Result 2026: नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी, स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालीफाई
Santosh Kumar | July 16, 2026 | 10:24 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग-इन करके स्कोर, परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 21 जून को हुई इस दोबारा परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर, परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) और दूसरी जानकारी लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि) का इस्तेमाल करके देखी जा सकती है।
परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
एनटीए ने टॉप ऑल इंडिया रैंकर्स (एआईआर) की लिस्ट भी जारी कर दी है। टॉपर्स के नाम, स्कोर और रैंक रिजल्ट पीडीएफ में उपलब्ध हैं। इस साल भी कई छात्रों ने 700 से अधिक मार्क्स हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया है।
RE-NEET Cutoff 2026: एमसीसी नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
एनटीए की ओर से नीट यूजी कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दिए गए हैं। जनरल/ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 50वें परसेंटाइल पर, ओबीसी/एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए 40वें परसेंटाइल तय किया गया है।
जो कैंडिडेट्स क्वालीफाई कर चुके हैं, वे अब मेडिकल काउंसलिंग की तैयारी कर सकते हैं। एमसीसी शीघ्र ही 15% ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। राज्य स्तर पर 85% सीटों के लिए अलग प्रक्रिया चलेगी।
Also read NEET UG 2027: नीट परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने की तैयारी, नए नियमों के साथ होगा एग्जाम, घटेंगे सेंटर्स
RE-NEET UG Result 2026: नीट यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए नीट यूजी 2026 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड लिंक ओपन करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, पसस्वर्ड जैसे विवरण सबमिट करें।
- एनटीए नीट यूजी 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
देश भर में 5,440 से अधिक सेंटर्स पर 21 जून को दोबारा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। 3 मई को हुई मूल परीक्षा को पेपर लीक की शिकायतों के बाद रद्द कर दिया गया था। अब, नीट स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार