NTA NSSNET 2025 Admit Card: नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 8 मई को
Abhay Pratap Singh | May 5, 2025 | 04:14 PM IST | 1 min read
एनएसएसएनईटी परीक्षा नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली में कक्षा 6 और 7 में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NSSNET/ के माध्यम से NSSNET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएसएसएनईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनएसएसएन प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। नवयुग स्कूल एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
NSSNET 2025 एग्जाम 8 मई को आयोजित की जाएगी। नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनएसएसएनईटी परीक्षा नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली में कक्षा 6 और 7 में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश जैसे विवरण होंगे। अधिक जानकारी के लिए एनटीए एनएएसएनईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
नोटिस में कहा गया कि, “एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या या उस पर प्रदर्शित जानकारी में विसंगतियों के मामले में उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन 011-4075 9000 पर संपर्क कर सकते हैं या nssnet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।”
NSSNET 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके NSSNET - 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए की वेबसाइट exam.nta.ac.in/NSSNET पर जाएं।
- होमपेज पर NSSNET - 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- नवयुग स्कूल हाल टिकट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा