NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की किसी भी समय हो सकती है जारी, जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड, रिलीज डेट
Santosh Kumar | May 29, 2025 | 02:45 PM IST | 2 mins read
एनटीए आने वाले दिनों में नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा मई के अंत तक होने की संभावना है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी होने की संभावना है। पिछले वर्षों के चलन के अनुसार, एनटीए परीक्षा के कुछ दिनों बाद नीट आंसर की जारी करता है। उम्मीदवार घोषणा के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।
एनटीए आने वाले दिनों में नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा मई के अंत तक होने की संभावना है। 4 मई को हुई नीट यूजी 2025 परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।
हालांकि एनटीए ने नीट यूजी आंसर की 2025 की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझान बताते हैं कि प्रोविजनल आंसर-की आमतौर पर परीक्षा के तीन से चार सप्ताह के भीतर जारी की जाती है।
NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी 2025 आंसर की जल्द
नीट 2025 आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट से अपनी ओएमआर शीट और रिकॉर्ड किए गए उत्तर का मिलान कर सकेंगे। साथ ही, अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है तो उसे चुनौती देने के लिए कुछ दिन का समय मिलेगा।
नीट यूजी आंसर की 2025 पर प्रत्येक चुनौती के लिए सहायक दस्तावेजों और निर्धारित शुल्क की आवश्यकता होगी। प्रस्तुत आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और एनटीए नीट यूजी 2025 परिणाम घोषित किया जाएगा।
NEET UG Answer Key Date: नीट यूजी आंसर की रिलीज डेट
पिछले वर्षों के रुझान के अनुसार, नीट यूजी 2025 आंसर की 29 मई से 2 जून 2025 के बीच जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पिछले 5 वर्षों में नीट आंसर की जारी करने की तारीख की जांच कर सकते हैं-
| वर्ष | नीट यूजी एग्जाम डेट | नीट यूजी आंसर की रिलीज डेट |
|---|---|---|
|
नीट यूजी 2024 |
5 मई |
29 मई |
|
नीट यूजी 2023 |
7 मई |
4 जून |
|
नीट यूजी 2022 |
17 जुलाई |
31 अगस्त |
| नीट यूजी 2021 | 12 सितंबर | 15 अक्टूबर |
| नीट यूजी 2020 | 13 सितंबर | 26 सितंबर |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार