NCET Admit Card 2026: एनसीईटी एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/ncet पर जारी, 17-18 अप्रैल को एग्जाम
Santosh Kumar | April 13, 2026 | 09:25 PM IST | 1 min read
एनसीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मदीवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet के माध्यम से एनसीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनसीईटी 2026 परीक्षा एनटीए द्वारा 17 और 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। एनसीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में है।
एनसीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मदीवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एनसीईटी 2026 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा।
NCET Exam City Slip 2026: एनसीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026
जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि एनसीईटी का एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, और न ही उसमें दर्ज विवरण में कोई बदलाव करना चाहिए।
एनटीए ने एनसीईटी सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन विभिन्न भाषाओं में किया जाएगा, जिनमें अंग्रेज़ी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
NCET Admit Card 2026: एनसीईटी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनसीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाएं।
- होमपेज पर, Admit Card for NCET - 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि सिक्योरिटी पिन के साथ दर्ज करें।
- एनसीईटी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
यदि किसी उम्मीदवार को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ncet@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा