Trusted Source Image

NCET City Intimation Slip 2026: एनसीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 06:45 PM IST | 1 min read

राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी किया जाएगा, जो परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।

एनसीईटी 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनसीईटी 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 9 अप्रैल को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। 17 अप्रैल से आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए एग्जाम पोर्टल exams.nta.nic.in के माध्यम से एनसीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए जारी सिटी इंटिमेशन में परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर, आवेदन संख्या, अभ्यर्थी व उसके पिता का नाम और प्रश्न पत्र का माध्यम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। एनसीईटी 2026 एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

National Common Entrance Test 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में कैंडिडेट एनसीईटी 2026 एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथिपरीक्षा पाली
एनसीईटी 202617 अप्रैल, 2026शिफ्ट-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
शिफ्ट-2 (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक)
18 अप्रैल, 2026शिफ्ट-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

Also readDNB PDCET 2026 Admit Card: डीएनबी पीडीसीईटी एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी, 12 अप्रैल को होगी परीक्षा

नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यह एनसीईटी 2026 का प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल परीक्षा केंद्र के शहर आवंटन की अग्रिम सूचना है, जिसे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी किया गया है। एनसीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी किया जाएगा।

एनसीईटी 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) के लिए एनसीईटी आयोजित किया जाता है।

NCET 2026 City Intimation Slip: डाउनलोड करें

एनसीईटी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल https://exams.nta.nic.in/ncet/ पर जाएं।
  • ‘एनसीईटी-2026 शहर सूचना’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एनसीईटी सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications