JIPMAT 2026 Exam City Slip: जिपमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in/jipmat पर जारी, 7 जून को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | May 28, 2026 | 09:15 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार जिपमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल से जांच या डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जिपमैट) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिपमैट 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat पर अपनी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जिपमैट 2026 एनटीए द्वारा 7 जून को आयोजित की जाएगी।
एनटीए, 7 जून को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक, भारत और विदेशों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जिपमैट)-2026 आयोजित करेगी।
JIPAMT Admit Card 2026: जिपमैट एडमिट कार्ड जल्द
उम्मीदवार जिपमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके जांच या डाउनलोड कर सकते हैं। जिपमैट एग्जाम सिटी स्लिप में उस शहर के आवंटन की अग्रिम जानकारी है जहां उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र होगा।
जिपमैट एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। यदि उम्मीदवार को सिटी स्लिप को डाउनलोड करने/जांचने में कोई कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jipmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है।
JIPMAT 2026 City Intimation Slip: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार जिपमैट 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat पर जाएं।
- होमपेज पर जिपमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्क्रीन पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- जिपमैट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
जिपमैट एक राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू में 5-वर्षीय 'इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट' (आईपीएम) में प्रवेश के लिए किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार