Saurabh Pandey | March 20, 2026 | 01:02 PM IST | 1 min read
एनटीए जेईई मेन्स 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची का लिंक उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से नहीं भेजेगा। छात्रों को इसे आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके डाउनलोड करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (जेईई) मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए की तरफ से जारी जेईई मेन के आधिकारिक ब्रोशर में बताया गया था कि शहर की पर्ची मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। हालांकि, मार्च का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और उम्मीदवार अभी तक सूचना पर्ची जारी होने की आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि शहर की पर्ची केवल जानकारी के लिए है और इसे परीक्षा हॉल में ले जाना आवश्यक नहीं है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी करेगी। उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।
जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी - पेपर 1 (बीई/बीटेक) और पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर)।