JEE Main 2025: जेईई मेन सत्र 1 समाप्त; कब आएगा रिजल्ट? जानें क्वालिफाइंग कटऑफ, मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल
Santosh Kumar | January 30, 2025 | 07:18 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 22 से 30 जनवरी के बीच जेईई मेन 2025 परीक्षा आयोजित की। एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2025 परीक्षा की आंसर की जारी करेगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 30 जनवरी 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) सत्र 1 का अंतिम दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया। जेईई मेन 2025 परीक्षा का पेपर 1 दो शिफ्ट में और पेपर 2 एक शिफ्ट में आयोजित किया गया। सत्र 1 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के मन में यह सवाल है कि जेईई मेन 2025 परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए। इस संबंध में जानकारी उम्मीदवारों के लिए इस लेख में दी गई है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए ने 22 से 30 जनवरी के बीच जेईई मेन 2025 परीक्षा आयोजित की। एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे।
जेईई मेन परीक्षा के बाद, उम्मीदवार अनौपचारिक उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने अनुमानित स्कोर की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, वे जेईई मेन रैंक प्रेडिक्टर का उपयोग करके अपनी संभावित रैंक का अनुमान भी लगा सकते हैं।
JEE Main 2025 Result Date: जेईई मेन 2025 रिजल्ट डेट
अगर एनटीए तय शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करता है तो जेईई मेन 2025 रिजल्ट सत्र 1 के लिए 12 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले एनटीए जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।
जेईई मेन परीक्षा इंजीनियरिंग-आर्किटेक्चर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह अनिवार्य परीक्षा है। इसके माध्यम से NIT, IIIT, CFTI और अन्य टॉप कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
JEE Main Qualifying Cutoff 2025: जेईई मेन क्वालीफाइंग कटऑफ
जेईई मेन 2025 कटऑफ दो प्रकार के होते हैं: क्वालीफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ। एनटीए परिणाम के साथ जेईई मेन क्वालीफाइंग कटऑफ जारी करता है। यह कटऑफ उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए उपस्थित होने के योग्य बनाता है।
एनटीए द्वारा जेईई मेन क्वालीफाइंग कटऑफ का उपयोग जेईई एडवांस्ड के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए किया जाता है। उम्मीदवार नीचे एनटीए द्वारा पिछले 5 वर्षों के जेईई मेन कटऑफ की जांच कर सकते हैं-
|
श्रेणी |
2024 |
2023 |
2022 |
2021 |
2020 |
|---|---|---|---|---|---|
|
सामान्य |
93.2362181 |
90.7788642 |
88.4121383 |
87.8992241 |
90.3765335 |
|
जनरल-पीडब्ल्यूडी |
0.0018700 |
0.0013527 |
0.0031029 |
0.0096375 |
0.0618524 |
|
ईडब्ल्यूएस |
81.3266412 |
75.6229025 |
63.1114141 |
66.2214845 |
70.2435518 |
|
ओबीसी-एनसीएल |
79.6757881 |
73.6114227 |
67.0090297 |
68.0234447 |
72.8887969 |
|
एससी |
60.0923182 |
51.9776027 |
43.0820954 |
46.8825338 |
50.1760245 |
|
एसटी |
46.6975840 |
37.2348772 |
26.7771328 |
34.6728999 |
39.0696101 |
JEE Main 2025 Marks vs Percentile: जेईई मेन अंक बनाम रैंक बनाम पर्सेंटाइल
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में अपेक्षित जेईई मेन्स 2025 अंक बनाम रैंक बनाम पर्सेंटाइल की जांच कर सकते हैं-
|
मार्क्स |
रैंक |
पर्सेंटाइल |
|---|---|---|
|
288- 294 |
20-11 |
99.99826992- 99.99890732 |
|
280-284 |
44-22 |
99.99617561 - 99.99790569 |
|
270-279 |
107-63 |
99.99034797 - 99.99417236 |
|
252- 268 |
522-106 |
99.95228621- 99.99016586 |
|
231-249 |
1385-546 |
99.87388626-99.95028296 |
|
215-230 |
2798-1421 |
99.74522293-99.87060821 |
|
202-214 |
4666-2862 |
99.57503767- 99.73930423 |
|
190-200 |
6664- 4830 |
99.39319714- 99.56019541 |
|
175-189 |
10746-7151 |
99.02150308 - 99.3487614 |
|
161-174 |
16163-11018 |
98.52824811-98.99673561 |
|
149-159 |
21145-16495 |
98.07460288-98.49801724 |
|
132-148 |
32826-22238 |
97.0109678-97.97507774 |
|
120-131 |
43174-33636 |
96.0687115-96.93721175 |
|
110-119 |
54293-44115 |
95.05625037-95.983027 |
|
102-109 |
65758-55269 |
94.01228357-94.96737888 |
|
95-101 |
76260-66999 |
93.05600452 -93.89928202 |
|
89-94 |
87219-78111 |
92.05811248 -92.88745828 |
|
79-88 |
109329-90144 |
90.0448455 -91.79177119 |
|
62-87 |
169542-92303 |
84.56203931-91.59517945 |
|
41-61 |
326517-173239 |
70.26839007-84.22540213 |
|
1-42 |
1025009-334080 |
66.6590786-69.5797271 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम