JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज, एप्लीकेशन करेक्शन 27 फरवरी से
Santosh Kumar | February 25, 2025 | 07:38 AM IST | 2 mins read
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 25 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। जो उम्मीदवार सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या सेशन 1 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, वे जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए शाम 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए शुल्क ₹1000 है, जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के पुरुषों के लिए यह ₹900 है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है।
जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यह ₹ 500 है। जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय केंद्रों का पसंदीदा विकल्प चुनना होगा। उम्मीदवारों को 4 शहरों का विकल्प दिया जाता है।
JEE Main 2025 Exam Date: सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक
जेईई मेन 2025 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। जेईई मेन्स दूसरे प्रयास के एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक होगी।
जेईई मेन 2025 सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 27 से 28 फरवरी तक खुली रहेगी। इस दौरान छात्र अपने जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में कुछ विवरण सुधार सकते हैं। एनटीए ने छात्रों के हित में यह सुविधा प्रदान की है।
एनटीए ने जेईई मेन 2025 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। अब सेक्शन B में वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे, बल्कि प्रत्येक विषय से 5 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के विषय शामिल होंगे।
JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन प्रोसेस
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 एप्लीकेशन फॉर्म आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2025 सत्र 2 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, तो पहले पंजीकरण करें।
- लॉगिन आईडी द्वारा एनटीए द्वारा जारी निर्देश पढ़ें।
- एनटीए जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र में विवरण भरें।
- जेईई मेन 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरणों की जाँच करें और जेईई मेन फॉर्म जमा करें।
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 के पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं, पेपर 2ए और 2बी में सिर्फ 1 छात्र को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं।
सेशन 1 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच हुई। परीक्षा में 3 पेपर शामिल हैं - बीटेक/बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए पेपर 2बी। बीटेक पेपर में कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह 300 अंकों का होगा।
अगली खबर
]Top Engineering Colleges in Rajasthan: राजस्थान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? जानें एलिजिबिलिटी, फीस
राज्य के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज बेहतर शिक्षा, रिसर्च और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में बिट्स पिलानी, आईआईटी जोधपुर, मणिपाल यूनिवर्सिटी जैसे कॉलेजों के नाम शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार