JEE Mains 2025: जेईई मेन आवेदन फोटो में गड़बड़ी? 17 जनवरी तक करें सुधार, एनटीए ने जारी किया नोटिस
Saurabh Pandey | January 16, 2025 | 06:58 PM IST | 2 mins read
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 का पहला सत्र 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को होने वाला है। आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2025 सत्र-1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इमेज अपलोड करने में होने वाली दिक्कतों को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। एनटीए ने कहा है कि यह देखा गया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन)-2025 (सत्र-1) के लिए कुछ उम्मीदवारों द्वारा अपलोड की गई फोटो आवश्यक विशिष्टताओं के अनुरूप नहीं पाई गई है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए ने कहा कि आवेदन की अस्वीकृति से बचने के लिए ऐसे उम्मीदवारों को आवश्यक विशिष्टताओं के अनुसार फोटो अपलोड करने का अवसर देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जिनकी फोटो बदली जानी है, उन्हें इसकी सूचना पंजीकृत ईमेल आईडी पर मैसेज और मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा दी जाएगी। इन उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा और नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार नई तस्वीर अपलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
JEE Main 2025: इन बातों का रखें ध्यान
जेईई मेन सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 16 जनवरी से 17 जनवरी तक अपनी इमेज सही साइज में अपलोड कर सकते हैं।
- पासपोर्ट साइज फोटो 10 केबी से 300 केबी के बीच होनी चाहिए।
- हालिया तस्वीर रंगीन होनी चाहिए, जिसमें सफेद बैकग्राउंड पर कान सहित 80% चेहरा (बिना मास्क के) दिखाई देना चाहिए।
- फोटोग्राफ का नाम 'फोटोग्राफ' होना चाहिए और यह JPG/JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए।
- नियमित रूप से उपयोग किए जाने पर ही चश्मे की अनुमति है।
- पोलेरॉइड और कंप्यूटर जनित तस्वीरें स्वीकार्य नहीं हैं।
- इन निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले या अस्पष्ट तस्वीरों वाले आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं।
- फोटो के बिना आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
- तस्वीरों को सत्यापित करने की आवश्यकता नहीं है।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सफेद बैकग्राउंड वाले 6 से 8 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ रखें।
- उम्मीदवार ध्यान रखें कि यदि अपलोड की गई तस्वीरें मनगढ़ंत पाई गईं यानी विकृत पाई गईं या हाथ से बनाई गई या कंप्यूटर से बनी प्रतीत हुईं, तो उम्मीदवार का आवेदन खारिज कर दिया जाएगा और इसे अनुचित साधनों का उपयोग करने वाला माना जाएगा।
JEE Main 2025: हेल्प डेस्क नंबर
उम्मीदवारों को किसी भी अन्य अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ को नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000/ 011-6922770 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को jeemain@nta.nic.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: आईआईटी गुवाहाटी के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आईआईटी कानपुर द्वारा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी गुवाहाटी के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? साथ ही कटऑफ, योग्यता क्या होनी चाहिए? इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल