NEET UG Registration 2024: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्याओं के लिए एनटीए ने दिशा निर्देश किया जारी
Abhay Pratap Singh | March 4, 2024 | 05:01 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को वैध आईडी कार्ड के रूप में केवल अपने आधार का ही उपयोग करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी नोटिफिकेशन में बताया कि नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2024 के दौरान आधार सत्यापन या डेटा संबंधी समस्याओं का सामना करने वाले उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद कैंडिडेट अपने आधार को पुनः सत्यापित करते हुए किसी भी गलती को सही कर सकते हैं।
एनटीए की अधिसूचना में कहा गया कि जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान शुल्क भुगतान पूरा कर लिया है, लेकिन दी गई जानकारी में सुधार करने की आवश्यकता है, उनके लिए पंजीकरण पूरा होने के बाद एक सुधार विंडो खोली जाएगी। उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया के लिए केवल आधार का उपयोग करने की सलाह दी गई है। बताया गया कि NEET UG 2024 प्रक्रिया के दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश सहित विभिन्न चरणों में आधार कार्ड का ही प्रयोग किया जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2024 के दौरान उम्मीदवारों को हुई समस्या के निराकरण के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। एनटीए ने बताया कि किसी भी अतिरिक्त सहायता के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल मेल आईडी neet@nta.ac.in/ neet1@nta.ac.in पर ईमेल करें कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू की गई है। उम्मीदवार 9 मार्च 2024 तक नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हाल ही में एनटीए ने नीट यूजी के लिए विदेश के 14 शहरों में परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इसके अलावा एनटीए ने नीट यूजी आवेदन के लिए वेबसाइट neet.nta.nic.in से बदलकर neet.ntaonline.in कर दिया है।
बता दें कि नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित होगा, जबकि परिणाम 14 जून 2024 को जारी किया जाएगा। देश भर में नीट यूजी 2024 के लिए परीक्षा शहरों की 499 से बढ़ाकर 554 कर दी गई है। उम्मीदवार नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए कोई भी चार शहरों का चयन कर सकते हैं। वहीं, इस वर्ष नीट यूजी 2024 प्रश्न में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र विषयों को शामिल किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’