CSIR NET June Result 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून रिजल्ट घोषित, csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | August 29, 2026 | 06:42 PM IST | 1 min read

सीएसआईआर नेट का एग्जाम 224 शहरों के 352 सेंटर्स पर आयोजित किया गया। क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को बाद में ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। सीएसआईआर नेट 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए लगभग 1.87 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 1.50 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसआईआर नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्यता तय करती है। सीएसआईआर नेट परीक्षा 5 विषयों में आयोजित की गई।

इसमें लाइफ साइंसेज, केमिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज शामिल हैं। आंसर की 16 अगस्त को जारी की गई और 18 अगस्त तक आपत्तियां स्वीकार की गई।

CSIR NET June Result 2026: फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट

एनटीए ने सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की के आधार पर नतीजे तैयार कर लिए हैं। उम्मीदवार स्कोरकार्ड में मार्क्स, परसेंटाइल, कट-ऑफ और क्वालीफाई स्टेटस (जेआरएफ/लेक्चररशिप/क्वालीफाई नहीं किया) देख सकते हैं।

सीएसआईआर नेट का एग्जाम 224 शहरों के 352 सेंटर्स पर आसानी से हुआ। क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को बाद में ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। एनटीए ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर रिजल्ट की घोषणा की है।

Also read NTA: एनटीए ने 600 एक्सपर्ट्स हटाए, नए शामिल, पेपर लीक रोकने के लिए लागू होगा 4-स्तरीय चेकिंग सिस्टम

CSIR UGC NET June Result 2026: सीएसआईआर नेट रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2026 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • सीएसआईआर नेट 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

उम्मीदवारों को csirnet.nta.nic.in और nta.ac.in को रेगुलर चेक करते रहना चाहिए। किसी भी टेक्निकल दिक्कत के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]