Trusted Source Image

NPCIL ET Recruitment 2026: एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | April 10, 2026 | 08:52 PM IST | 1 min read

एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती में यदि समान कट-ऑफ अंको वाले 1 से अधिक अभ्यर्थी होते हैं तो, समान अंकों वाले सभी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा।

एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (ईटी) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक औऱ पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है।

एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 अप्रैल 2000 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

NPCIL ET Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई., बी.टेक., बी.एससी. (इंजीनियरिंग) की डिग्री या 5 साल का इंटीग्रेटेड एम.टेक किया होना चाहिए। आपकी यह डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ एआईसीटीई या यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी या संस्थान से पूरी होनी चाहिए।

एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024/2025/2026 में प्राप्त वैलिड स्कोरकार्ड के आधार पर चयनित कर व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

NPCIL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित पुरुष आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला आवेदक, एससी/एसटी श्रेणी के आवेदक, पीडब्ल्यूबीडी और NPCIL के कर्मचारी आवेदन शुल्क के भुगतान से मुक्त हैं।

NPCIL ET Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

अनुसूचित जाति
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL)
अनुसूचित जाति
मैकेनिकल
48
12
20
08
37
125
केमिकल
15
04
06
03
12
40
इलेक्ट्रिकल
25
06
10
05
19
65
इलेक्ट्रॉनिक्स
19
05
08
03
15
50
इंस्ट्रूमेंटेशन
06
01
02
02
04
15
सिविल
13
03
06
03
10
35
कुल
126
31
52
24
97
330

Also read Rajasthan HC Driver Admit Card 2026: राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि, गाइडलाइंस जानें

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: वेतनमान

एनपीसीआईएल में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद, एग्जिक्यूटिव ट्रेनी को ग्रुप-ए में वैज्ञानिक अधिकारी/सी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

ग्रेड
वेतन स्तर (Pay Level)
मूल वेतन (Basic Pay)
महंगाई भत्ता (DA)
वैज्ञानिक अधिकारी/सी
स्तर 10
रु. 56,100/-
मूल वेतन का 58% (01.07.2025 के अनुसार)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications