Noida Schools News: नोएडा के सभी स्कूलों में 25 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं, वायु प्रदूषण के चलते फैसला
Press Trust of India | November 24, 2024 | 01:48 PM IST | 1 min read
जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए पिछले सप्ताह 18 नवंबर को ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी थीं।
नई दिल्ली: गौतमबुद्ध नगर में वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध 25 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के 'बहुत गंभीर' श्रेणी में पहुंचने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए पिछले सप्ताह ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी थीं। आदेश के अनुसार प्री-स्कूल से लेकर कक्षा 12 तक की सभी ऑफलाइन कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक सिंह के अनुसार यह निर्देश अब 25 नवंबर तक लागू रहेगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने सभी विद्यालयों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 23 नवंबर तक 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए थे।
गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने भी प्रदूषण के गंभीर स्तर का हवाला देते हुए इसी तरह के निर्देश जारी किए हैं। सिंह ने प्रदूषण के कारण अगली सूचना तक पहली से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार