SMVDIME News: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को दी गई अनुमति वापस ली
Press Trust of India | January 7, 2026 | 10:30 AM IST | 1 min read
एनएमसी का यह फैसला तुरंत लागू हो गया है। बीजेपी नेता और विधायक आर.एस. पठानिया ने कहा, “हम एनएमसी के फैसले का स्वागत करते हैं।"
नई दिल्ली: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को दिया गया अनुमति पत्र न्यूनतम मानकों का पालन नहीं करने पर वापस ले लिया है।
बोर्ड ने आदेश जारी किया जिसमें कहा गया है कि शिक्षण वर्ष 2025-26 के लिए काउंसलिंग के दौरान कॉलेज में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सक्षम प्राधिकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के अन्य चिकित्सा संस्थानों में अतिरिक्त सीट (सुपरन्यूमरेरी) के तौर पर समायोजित किया जाएगा।
इसका मतलब है कि प्रवेश लेने वाले किसी भी छात्र को अनुमति वापस लेने के फैसले की वजह से एमबीबीएस सीट नहीं गंवानी पड़ेगी। इसके बजाय, उन्हें जम्मू-कश्मीर के दूसरे मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में उनके नियमित स्वीकृत प्रवेश के अलावा समायोजित किया जाएगा।
आदेश के मुताबिक एक औचक निरीक्षण के दौरान यह गैर-अनुपालन की बात सामने आई। एनएमसी का यह फैसला तुरंत लागू हो गया है। बीजेपी नेता और विधायक आर.एस. पठानिया ने कहा, “हम एनएमसी के फैसले का स्वागत करते हैं।"
उन्होंने कहा, "एनएमसी ने कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों की परमिशन रद्द कर दी है। हर प्रभावित स्टूडेंट को बिना किसी दिक्कत के सुपरन्यूमरेरी सीटों पर दूसरे यूटी कॉलेजों में ट्रांसफर किया जाएगा।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार