BTech Student Suicide: एनआईटी कुरुक्षेत्र के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
Press Trust of India | April 10, 2026 | 09:33 AM IST | 2 mins read
पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
नई दिल्ली: हरियाणा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र के एक छात्र का शव उसके छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस को आशंका है कि छात्र ने आत्महत्या की है, हालांकि इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रियांशु शर्मा के रूप में हुई है, जो सिविल इंजीनियरिंग विभाग का बीटेक का तीसरे वर्ष का छात्र था और हरियाणा के सिरसा जिले के शेरपुरा गांव का निवासी था।
जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:00 बजे के बीच प्रियांशु ने अपने एक दोस्त को फोन कर रात में कमरे पर आने को कहा था और बताया था कि दरवाजा खुला रहेगा।
हालांकि, जब उसका दोस्त रात करीब 11:15 बजे पहुंचा तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार दस्तक देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार, संदेह होने पर उसने पास के कमरे में रह रहे अन्य छात्रों को बुलाया और पीछे की खुली खिड़की से झांकने पर उन्होंने प्रियांशु को पंखे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस और संस्थान प्रशासन को सूचना दी गई।
विनोद कुमार ने बताया कि इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया और छात्र को फंदे से नीचे उतारा गया। बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रियांशु का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच