Trusted Source Image

MPPSC SES Answer Key 2026: एमपीपीएससी एसईएस प्रोविजनल आंसर की mppsc.mp.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | April 10, 2026 | 08:57 AM IST | 2 mins read

एमपी एसईएस आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा, ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

Exclusive Content

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Join Careers360 Premium
एमपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2025 परीक्षा 22 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2025 परीक्षा 22 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा (SES) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सामान्य अध्ययन तथा सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ कृषि पेपर में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी एसईएस प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2025 आंसर की सभी सेटों (सेट ए, बी, सी और डी) के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।

आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में सहायक दस्तावेज अपलोड और लागू शुल्क का भुगतान करना होगा, इसके बिना आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एमपीपीएससी एसईएस 2025 परीक्षा 22 मार्च, 2026 को एक सत्र में आयोजित की गई थी।

Also readJPSC CSE Prelims City Slip 2026: जेपीएससी सीएसई सिटी इंटिमेशन स्लिप jpsc.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो ऑब्जेक्शन लिंक सक्रिय होने के 5 दिनों के भीतर अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियों के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार मान्य नहीं होगा।”

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर एमपीपीएससी एसईएस 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MPPSC State Engineering Service Answer Key 2026: डाउनलोड करें

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एसईएस प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘What's New’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘प्रावधिक उत्‍तर कुंजी - राज्‍य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025’ पर क्लिक करें।
  • एसईएस आंसर की जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications