NIPER JEE Admit Card 2026: निपर जेईई एडमिट कार्ड niper.gov.in/niperjee2026 पर जारी, प्रवेश परीक्षा 13 जून को
Abhay Pratap Singh | June 9, 2026 | 10:42 AM IST | 1 min read
एनआईपीईआर एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन निपर गुवाहाटी, निपर हाजीपुर, निपर अहमदाबाद, निपर हैदराबाद, निपर रायबरेली, निपर कोलकाता और निपर मोहाली में फार्मेसी में मास्टर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER), मोहाली ने निपर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niper.gov.in/niperjee2026 पर जाकर एनआईपीईआर जेईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
निपर जेईई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनआईपीईआर जेईई एडमिट कार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
NIPER Joint Entrance Exam 2026: परीक्षा तिथि व समय
एनआईपीईआर जेईई 2026 प्रवेश परीक्षा 13 जून (शनिवार) को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को निपर जेईई एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।
एनआईपीईआर जेईई परीक्षा के पैटर्न के अनुसार, परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए निर्धारित है। पेपर में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
निपर जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन निपर गुवाहाटी, निपर हाजीपुर, निपर अहमदाबाद, निपर हैदराबाद, निपर रायबरेली, निपर कोलकाता और निपर मोहाली में फार्मेसी में मास्टर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए एनआईपीईआर की वेबसाइट niper.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
NIPER JEE Hall Ticket 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार निपर जेईई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://niperadmissions.aptonline.in/NIPR/HomePage.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, डाउनलोड हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एनआईपीईआर जेईई एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल