Abhay Pratap Singh | June 8, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
राजस्थान पीटेट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने आज राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan PTET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। राज्य के महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vmou.ac.in पर जाकर राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
राजस्थान पीटेट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और कैंडिडेट की फोटो व हस्ताक्षर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
वीएमओयू द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा 14 जून को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ में लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राजस्थान पीटेट ए़डमिट कार्ड 2026 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर छात्रों को तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर ऑफलाइन मोड में अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा केंद्र पर नीला/काला बॉलपॉइंट पेन के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।
राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीए बीएड/ बीएससी बीएड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को समय-समय पर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: