NIPER JEE 2026 Registration: एनआईपीईआर जेईई रजिस्ट्रेशन मास्टर, पीएचडी प्रोग्राम के लिए शुरू; लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 10:53 AM IST | 1 min read
एनआईपीईआर जेईई का आयोजन एनआईपीईआर अहमदाबाद, गुवाहाटी, हाजीपुर, हैदराबाद, कोलकाता, रायबरेली और एनआईपीईआर एसएएस नगर (मोहाली) में दाखिले के लिए किया जाता है।
Check Top Pharmacy Colleges in India Accepting NIPER JEE score here.
Check Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER), मोहाली ने मास्टर और पीएचडी प्रोग्राम के लिए एनआईपीईआर जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.niper.gov.in/niperjee2026 पर जाकर अंतिम तिथि 16 मई तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
एनआईपीईआर जेईई 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एमएस (फार्म)/ एमफार्म/ एमटेक / एमबीए (फार्म) के लिए सामान्य, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी व ईडब्ल्यूएस को 4000 रुपये तथा एससी/ एसटी को 2000 रुपये देना होगा। वहीं, पीएचडी प्रोग्राम के लिए शुल्क सामान्य/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी/ ईडब्ल्यूएस को 5000 रुपये तथा एससी/ एसटी को 2500 रुपये है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एनआईपीईआर जेईई 2026 आवेदन में 18 मई से 19 मई तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा। प्रोग्राम के अनुसार अभ्यर्थियों से एनआईपीईआर जेईई 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। एनआईपीईआर जेईई 2026 परीक्षा 13 जून को आयोजित की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 2 घंटे की अवधि में कराई जाएगी। पेपर में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर अंग्रेजी माध्यम में होगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
एनआईपीईआर जेईई का आयोजन एनआईपीईआर अहमदाबाद, एनआईपीईआर गुवाहाटी, एनआईपीईआर हाजीपुर, एनआईपीईआर हैदराबाद, एनआईपीईआर कोलकाता, एनआईपीईआर रायबरेली और एनआईपीईआर एसएएस नगर (मोहाली) में फार्मेसी में मास्टर और पीएचडी में दाखिले के लिए किया जाता है।
NIPER JEE Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनआईपीईआर जेईई एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट niper.gov.in/niperjee2026 पर जाएं।
- NIPER JEE 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल