Trusted Source Image

NIMCET 2025 Admit Card: निमसेट एडमिट कार्ड कल होगा जारी, nimcet.admissions.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड

Santosh Kumar | June 2, 2025 | 03:14 PM IST | 2 mins read

निमसेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

निमसेट 2025 परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
निमसेट 2025 परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) तिरुचिरापल्ली निमसेट 2025 के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 3 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा एमसीए कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है और इसका आयोजन एनआईटी तिरुचिरापल्ली द्वारा किया जा रहा है। निमसेट 2025 परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी।

निमसेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय और परीक्षा से जुड़े निर्देश होंगे।

NIMCET 2025 Exam Date: निमसेट एग्जाम डेट

निमसेट परीक्षा 8 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readISRO SETU 2025: इसरो ने पांच दिवसीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम एसईटीयू 2025 के लिए शिक्षकों से मांगे आवेदन

NIMCET 2025 Admit Card: निमसेट एडमिट कार्ड रिलीज टाइम

निमसेट एडमिट कार्ड कल यानी 3 जून को सुबह 10 बजे से 8 जून दोपहर 12 बजे तक डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी की जांच कर लें।

किसी भी तरह की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। 13 एनआईटी और आईआईआईटी में एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश एनआईएमसीईटी 2025 के माध्यम से मिलेगा। परीक्षा के परिणाम 26 जून को घोषित होंगे।

उम्मीदवारों को परीक्षा से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र के परीक्षा हॉल में उपस्थित होना होगा। सफल उम्मीदवारों को एक ईमेल मिलेगा, जिसमें वेबसाइट का लिंक होगा जहां से उम्मीदवार रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications