NIFT Result 2025: निफ्ट स्टेज 1 रिजल्ट exams.nta.ac.in/NIFT पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | April 25, 2025 | 11:08 AM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी एनटीए को सौंपी है।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनआईएफटीईई) 2025 स्टेज 1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। निफ्ट परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट nift2025.ntaonline.in से अपना NIFTEE 2025 स्टेज 1 रिजल्ट देख सकते हैं।
NIFT 2027: Application Form Link | Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech | Design Principles
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
एनआईएफटीईई 2025 स्टेज 1 रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। B.F.Tech. कार्यक्रम के परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे।
बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डिज.), मास्टर ऑफ डिजाइन (एम.डिज.), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (एम.एफ.एम.), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एम.एफ.टेक.) और लेटरल एंट्री (बी.डिज. और बी.एफ.टेक.) के लिए स्टेज 1 प्रवेश परीक्षाएं 9 फरवरी 2025 (रविवार) को भारत के 81 शहरों में स्थित 91 केंद्रों पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में सफलतापूर्वक आयोजित की गईं थी।
NIFT 2025 Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- NIFT की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in 2025 या exam.nta.ac.in/NIFT/ पर जाएं।
- अब 'NIFT Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका NIFT स्टेज 1 रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- NIFT 2025 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
NIFTEE 2025 Results : सीबीटी या पीबीटी मोड में परीक्षा
कार्यक्रम के आधार पर, परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) या पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) मोड में आयोजित की गईं। बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बी.एफ.टेक.) को छोड़कर सभी कार्यक्रमों के लिए चरण 1 का परिणाम आज घोषित किया गया है, जिसे सभी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के अंतिम परिणामों के साथ अलग से घोषित किया जाएगा, क्योंकि बी.एफ.टेक. के लिए कोई दूसरे चरण की परीक्षा नहीं है।
स्टेज 2 के लिए शॉर्टलिस्टिंग जिसमें सिचुएशन टेस्ट, स्टूडियो टेस्ट और/या पर्सनल इंटरव्यू (जैसा लागू हो) शामिल है, स्टेज 1 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर और एनआईएफटी द्वारा निर्धारित अनुमोदित श्रेणी-वार सीट मैट्रिक्स और शॉर्टलिस्टिंग मानदंडों के अनुसार किया गया है।
मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को श्रेणीवार 1:4 (एक सीट: चार उम्मीदवार) के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के मामले में, शॉर्टलिस्टिंग इस अतिरिक्त शर्त के साथ की गई है कि उन्हें अपनी संबंधित श्रेणी के कट-ऑफ अंकों का कम से कम 50% प्राप्त करना होगा।
NIFTEE 2025: स्टेज 2 डेट्स जल्द
निफ्ट स्टेज 2 परीक्षाओं यानी सिचुएशन टेस्ट, स्टूडियो टेस्ट और/या पर्सनल इंटरव्यू की तिथियों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अलग से की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार