Abhay Pratap Singh | January 22, 2026 | 07:38 AM IST | 2 mins read
निफ्ट करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम (NIFT) 2026 आवेदन में सुधार की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर निफ्ट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में 22 जनवरी को रात 11:50 बजे तक आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking, Problem solving
NIFT 2026: Spot Round Seat Allotment | Round 2 Seat Allotment Link
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता और हस्ताक्षर (फोटो अपलोड) जैसे विवरण में बदलाव की अनुमति नहीं है। एनआईएफटीईई 2026 करेक्शन लिंक 21 जनवरी से सक्रिय है।
आवेदक अभ्यर्थी का नाम/ पिता का नाम/ माता का नाम में से किसी एक में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, शैक्षणिक विवरण और व्यक्तिगत विवरण में बदलाव की अनुमति है। वहीं, परीक्षा शहर और कार्यक्रम का चयन भी कर सकते हैं। सुधार के दौरान उम्मीदवारों को लागू करेक्शन फीस का भुगतान करना होगा।
अभ्यर्थी अपनी पात्रता के अनुसार अपना कार्यक्रम जोड़ या बदल सकते हैं, इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। परीक्षा एजेसी ने कहा कि निफ्ट आवेदन पत्र में सुधार केवल अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के बाद ही लागू होगा। अंतिम तिथि व समय के बाद आवेदन में बदलाव का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
निफ्ट 2026 फेज 1 प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)/ पेपर आधारित परीक्षा (PBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए निफ्ट एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनआईएफटीईई 2026 आवेदन में सुधार कर सकते हैं: