Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 10:51 AM IST | 2 mins read
NIELIT ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 'O Level' थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जारी कर दिए हैं। थ्योरी परीक्षा 11 जुलाई और प्रैक्टिकल परीक्षा 8 अगस्त 2026 को होगी, जबकि इसके परिणाम अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।

नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 'ओ लेवल' परीक्षा के थ्योरी और प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र NIELIT के आधिकारिक स्टूडेंट पोर्टल student.nielit.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एप्लीकेशन या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इस एडमिट कार्ड में परीक्षा की शिफ्ट, बैच आवंटन और अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- पैन कार्ड, वोटर आईडी या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र) ले जाना अनिवार्य है।
इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को आधिकारिक NIELIT रजिस्ट्रेशन आवंटन-सह-पहचान पत्र जारी किया गया है, उन्हें भी इसे परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के डिजिटल स्टोरेज डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
शेड्यूल के अनुसार, NIELIT O Level की थ्योरी परीक्षा 11 से आयोजित की जाएगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 8 अगस्त 2026 को होगी। परीक्षा के परिणाम अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने हॉल टिकट पर दी गई तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की अच्छी तरह जांच कर लें।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 27 जून को आयोजित की गई और परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किया गया है। एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है।
Santosh Kumar